Joyous News
30 नंवबर को ऑस्ट्रेलिया में खुलेगा हिंदुओं का सबसे बड़ा मंदिर

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में हिंदुओं का सबसे बडा दुर्गा मंदिर 30 नवंबर को खोला जाएगा। इस मंदिर को पिछले 5 साल से मेलबर्न रॉकबैंक उपनगर में बनाया जा रहा था। जिससे ऑस्ट्रेलिया में रह रहे हिंदू समुदाय के लोगों को ऑस्ट्रेलिया में आसानी से मां दुर्गा के दर्शन हो सकेंगे।

मंदिर खुलने के पहले आतिशबाजी के साथ सात दिन का समारोह किया जाएगा, जिसे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम कहा जाता है। यह कार्यक्रम 24 नंवबर से शुरू हो गया था।
नेवादा स्थित यूनिवर्सल सोसाइटी के हिंदू धर्म के अध्यक्ष राजन जेड ने कहा कि “यह मंदिर आने वाली पीढ़ी के लिए हिंदू अध्यात्म, अवधारणाओं और परंपराओं की महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में कार्य करेगा।”
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at






