Joyous News
श्रीलंका में हो सकती है भारत-पाक क्रिकेट सीरीज

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट सीरीज 15 दिसंबर से श्रीलंका में शुरू हो सकती है, लेकिन औपचारिक बयान 27 नंवबर को आएगा। वहीं पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भारत के खिलाफ द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज श्रीलंका में खेलने के लिये क्रिकेट बोर्ड को मंजूरी दे दी है।

गौरतलब है कि, दोनों देशों के बीच संयुक्त अरब अमीरात में क्रिकेट मैच सीरीज कराए जाने के पीसीबी के प्रस्ताव को बीसीसीआई ने खारीज कर दिया था।
वहीं साल 2008 में मुंबई हमलों को मद्देनजर रख कर भारत ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट सीरीज करने से मना कर दिया था। हांलाकि पिछले साल दोनों देशों कि क्रिकेट बोर्ड ने एक समझौता साइन किया था, जिसमें साल 2015 से 2023 के बीच 6 क्रिकेट मैच सीरीज खेली जानी हैं। लेकिन फिर भी ये दोनों देशों की सरकार की मंजूरी पर निर्भर करता है कि मैच अब कब खेले जायेगें।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at






