Joyous News

बाजीराव-मस्तानी की कुछ रोचक बातें !

संजय लीला भंसाली द्धारा निर्देशित ‘बाजीराव मस्तानी’ 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं। आने वाली फिल्म बाजीराव मस्तानी  भारतीय एतिहासिक प्रेम कहानी है।

पिछले 12 सालों से भंसाली इस फिल्म पर काम कर रहे हैं, अब जाकर उनकी ये फिल्म पूरी हुई है और रिलीज होने जा रही है।

बाजीराव-मस्तानी की कुछ रोचक बातें !

Source

  • साल 2003 में बाजीराव मस्तानी फिल्म के लिए सलमान और ऐश्वर्या को पसंद किया गया था, लेकिन उनके ब्रेकअप के कारण संजय लीला भंसाली की फिल्म बानने की प्लानिंग भी ठप हो गई थी।
  • संजय को इस फिल्म की स्टारकास्ट फाइनल करने में एक दशक से भी ज्यादा समय लग गया। जिस दौरान कई नामों की चर्चा रही, लेकिन अंत में उन्होंने रणवीर-दीपिका-प्रियंका को ही इस रोल के लिए चुना, जो इनकी पिछली फिल्म ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ में भी साथ काम कर चुके हैं।
  • इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह ने खास अपने बाल मुंडवाये, वजन बढ़ाया और घुड़सवारी सीखी।
  • बाजीराव मस्तानी का आइना महल मुंबई के फिल्म सिटी में बनाया गया है। करीब 20,000 बारीकी से तराशे गए शीशों के इस्तेमाल से सेट को बनाकर तैयार किया गया है।
  • संजय लीला भंसाली को दिवानी मस्तानी का सेट इतना खूबसूरत लगा था कि वे इसे म्यूजियम में बदलना चाहते थे।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at

info@oneworldnews.com


FAQs

Back to top button