Joyous News
प्रशांत भूषण ने दिल्ली सरकार के जनलोकपाल बिल को जोकपाल और धोखापाल बिल बताया

आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने दिल्ली की सरकार आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जनलोकपाल बिल से केजरीवाल जनता को मुर्ख बना रहे हैं।

उनका कहना है कि केजरीवाल ने इस बिल को अपनी सहूलियत के लिए बनाया है। इसे लेकर लोगों से उनकी राय तक नहीं ली गई। इस जनलोकपाल में नियुक्ती से लेकर हटाने तक का अधिकार सरकार के पास है। ऐसे में जनलोकपाल की अहमियत ही खत्म हो जाती है।
उन्होंने आरोप लगाया कि “अरविंद केजरीवाल सत्ता के लिए ये सब कर रहे हैं। अरविंद जवाबदेही नहीं चाहते। उन्होंने देश और दिल्ली के लोगों के साथ धोखा किया है। लिहाजा, उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।”
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at





