Joyous News
केजरीवाल नेचुरोपैथी के लिए फिर जाएंगे विपश्यना

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी खांसी की तकलीफ से काफी ज्यादा परेशान हैं। खांसी बढ़ जाने के कारण वे गुरुवार को संविधान दिवस के मौके पर वे विधानसभा में भी नहीं जा आ सके। खांसी के कारण उन्हें अपने कई कार्यक्रम भी रद्द कराने पड़े।

4 दिसंबर को संसद का शीतकालीन सत्र खत्म हो जाएगा, जिसके बाद सीएम केजरीवाल कुछ दिन अपने काम से आराम लेकर अपना इलाज कराने विपश्यना जाएंगे।
बता दें, सीएम केजरीवाल डायबिटीज और खांसी से पीड़ित हैं। मार्च में दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के बाद केजरीवाल ने बेंगलुरू जाकर अपनी खांसी के इलाज के लिए नेचुरोपैथी करवाया था।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at






