Joyous News
युएई स्थित कंपनी के ब्रांड एंबेस्डर बने धोनी

भारत के वनडे क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने दुबई स्थित हॉस्पिटैलिटी एंड इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ग्रैंड मिडवेस्ट ग्रुप के साथ तीन साल के लिए लाखों डॉलर का करार किया है। धोनी इस ग्रुप के लिये आधिकारिक रूप से ब्रांड एंबेस्डर बन गए हैं।

कैप्टन कूल महेन्द्र सिंह धोनी ने कहा ‘‘भारत के बाहर यह मेरा पहला विज्ञापन करार है। मैं ग्रैंड मिडवेस्ट ग्रुप को यूएई में मेरा स्वागत करने के लिये धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं इस ग्रुप के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हूं।’’
ग्रांड मिडवेस्ट ग्रुप भारत में भी मनोरंजन व्यवसाय से जुड़ी है, और यूएई में इसकी स्थानीय क्रिकेट टीम है।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at






