Joyous News
भारत ने किया पृथ्वी 2 का सफल परिक्षण

भारत ने गुरूवार को परमाणु शस्त्रों को ले जाने में सक्षम पृथ्वी 2 मिसाइल का ओडिशा के चांदीपुर समेकित रेंज में सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
इस मिसाइल को दोपहर 12:10 बजे प्रक्षेपण परिसर-3 से एक मोबाइल लांचर से दागा गया।

एडवांस टेक्नोलॉजी पृथ्वी 2 मिसाइल में 2 इंजन लगाए गए हैं। अग्नि मिसाइलों के बाद ये भारत की सबसे प्रमुख बैलेस्टिक मिसाइल है।
समारिक बल कमान के अनुसार मिसाइल परीक्षण के परिणाम सकारात्मक रहे हैं। सतह से सतह पर वार करने वाली पृथ्वी 2 मिसाइल 500 से 1000 किलोग्राम तक परमाणु शास्त्र ले जाने में सक्षम है।
भारत के पास इससे पहले अग्नि 1, अग्नि 2, अग्नि 3, पृथ्वी और ब्रह्मोस जैसी मिसाइलें भी हैं।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at






