Joyous News
बुर्जगों के लिए बनाया गया है ये खास एप्प

बुर्जगों को खासतौर से ध्यान में रख कर एक एप्प बनाई गई है, जोकि उनके स्वास्थ्य के साथ-साथ उनका मनोरंजन का भी ध्यान रखेगा।
‘ई-सीनियर केयर’ नाम का यह एप्प बुर्जग लोगों को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए अलग-अलग की तरह की जानकारी प्रदान करता है।

इसके अलावा उनके मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए एप्प में क्रॉसवर्ड, सूडोकू पजल्स आदि भी दिये गए है जिसकी सहायता से उनकी मानसिक शाक्ति बढ़ेगी और मनोरंजन भी होता रहेगा।
इस एप्प का निर्माण बुर्जगों को खुशहाल व स्वस्थ रखने के लिए किया गया है, फिलहाल अभी ये एप्प आम जनता के लिए उपलब्ध नहीं है, कुछ चुनिंदा लोगों पर ही इसका परिक्षण किया जा रहा है।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at






