Joyous News
सोशल मीडिया पर काफी शेयर की जा रही है, डैडी धोनी की ये तस्वीरें

इन दिनों महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ समय बिताने में काफी व्यस्त हैं। हाल ही में धोनी और उनकी बेटी जीवा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी शेयर की जा रही है।
ये फोटो पत्नी साक्षी ने टिवटर पर पोस्ट की और लिखा “पोजर्स डैडी और जीवा”। इस फोटो पर अब तक ढेरों लाइक्स और कमेंट्स आ चुकें हैं।
धोनी से ज्यादा धोनी की पत्नी सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं, इससे पहले भी उन्होंने धोनी की कई फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज खत्म होने के बाद धोनी इन दिनों क्रिकेट में बिजी नही हैं, इसलिए वे अपनी फैमली के साथ इस टाइम को एन्जॉय कर रहें हैं।