Joyous News
हेट स्टोरी 3 में पहले सोनाली को दिया गया था ऑफर

फिल्म हेट स्टोरी 3 के ट्रैलर को खूब पसंद किया जा रहा है। लेकिन बता दें कि जरीन खान और डैजी शाह से पहले बॉलीवुड की नई एक्ट्रेस सोनाली सहगल इस फिल्म में काम करना चाहती थीं।
सोनाली ने बताया कि जब उन्हें ‘हेट स्टोरी 3’ का ऑफर आया तो उस समय वह फिल्म ‘प्यार का पंचनामा 2’ की शूटिंग में कर रही थी, जिसके कारण उनके पास समय नही था।
![]()
सोनाली ने कहा कि “अब ग्लैमरस रोल निभाने का मौका चला गया है तो मैं उम्मीद कर रहीं हूं कि मुझे ऐसा किरदार निभाने का मौका मिले जिसमें मैं अपने अभिनय का कौशल दिखा सकुं।”
उन्होंने बताया कि उनके पास कई दिलचस्प कहानियों के ऑफर आए हैं, लेकिन ऐसे समय में वह सोच-समझकर ही कदम आगे बढ़ाएंगी।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at






