Joyous News
कुछ नया करना चाहता हूं : ऋत्विक धनजानी

नच बलिए- 6 और आइ केन डू दैट जैसे रियलिटी शो के विजेता रह चुकें ऋत्विक धनजानी अब छोटे पर्दे से सिल्वर स्क्रीन पर छलांग लगाने जा रहे हैं। वे अब कुछ नया करना चाहते हैं ताकि लोग उन्हें लंबे समय तक याद रखें।
इसी हौसले और जज्बे के साथ ऋत्विक अब ‘इंडिया के बेस्ट ड्रामेबाज 2′ को होस्ट करने जा रहे हैं।

ऋत्विक ने बताया, ‘मैं चाहे किसी रियलिटी शो को होस्ट करूं या फिक्शन सीरियल में एक्टिंग, बस मैं कुछ ऐसा करना चाहता हूं कि मेरा किया हुआ काम लोग बाद में भी याद रखे।’
इंडिया के बेस्ट ड्रामेबाज 2 को 12 दिसम्बर से जी.टीवी पर प्रसारित किया जाएगा।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at






