Joyous News

‘दिलवाले’ का दूसरा गाना हुआ रिलीज

बॉलीवुड स्टारर शाहरुख खान और काजोल की हाल ही में रिलीज होने वाली फिल्म ‘दिलवाले’ का दूसरा गाना ‘मन मा इमोसन’ रिलीज हो गया है| यह गाना वरुण धवन और कृति सेनन पर फिल्माया है जो फिल्म में अहम भूमिका में हैं।

‘मन मा इमोसन’ गाना रिलीज से कुछ देर पहले ही ट्विटर पर ‘दिलवाले’ की पूरी टीम की एक फोटो भी शेयर की गई है।

इससे पहले ‘दिलवाले’ का पहला गाना ‘गेरुआ’ रिलीज हो चुका है, जो दर्शकों को काफी पसंद आया है।

'दिलवाले' का दूसरा गाना हुआ रिलीज

यह गाना अमित मिश्रा, अनुष्का मनचंदा और अंतरा मित्रा ने गाया है और इसे अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है। इस गाने का संगीत प्रीतम जी ने दिया है।

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 18 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at

info@oneworldnews.com


FAQs

Back to top button