Joyous News
कोच और कप्तान भी नही रोक पाये मिशेल जॉनसन को

ऑस्ट्रेलियाई लेफ्ट हेंडेड तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन ने पिछले हफ्ते न्यूजीलैंड के खिलाफ पर्थ टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। आपको बता दें कि इस साल कई प्रमुख खिलाडियों ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, ऐसे में जॉनसन का संन्यास ले लेना ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका है।
इसी पर ऑस्ट्रेलियाई कोच डेरेन लीमैन ने कहा है कि वह और कप्तान स्टीव स्मिथ दोनों चाहते थे कि मिशेल जॉनसन कम से कम वनडे क्रिकेट खेलना जारी रखें, लेकिन जॉनसन नही माने।
मिशेल जॉनसन ने यह कहकर संन्यास ले लिया कि अब उनमें खेलने की ललक नहीं बची है।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at






