Joyous News
पवन मुंजाल सबसे ज्यादा पैसा पाने वाले डायरेक्टर बनें

हीरो मोटोकॉर्प के प्रोमोटर पवन मुंजाल देश में सबसे ज्यादा पैसा पाने वाले डायरेक्टर बने हैं। इन्हें पिछले वित्त वर्ष में लगभग 44 करोड़ रुपये बतौर सैलरी मिली थी। पवन के बाद इसी कंपनी के दो और शीर्ष अधिकारी ब्रिजमोहन लाल मुंजल और सुनील कांत मुंजल को दूसरे और तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा पैसे मिले।
बृजमोहन लाल का इसी महीने निधन हो गया था। बृजमोहन को 43.64 करोड़ और सुनील को 41.87 करोड़ का सैलरी पैकेज मिला।
वहीं लुपीन के चेयरमैन देशबंधु गुप्ता का सैलरी पैकेज 37.58 करोड़ है, लार्सेन और टर्बो कंपनी के चेयरमैन एएम नाइक का सैलरी पैकेज 27.32 करोड़ है।
एक रिपोर्ट के अनुसार 95 कंपनियों के डायरेक्टर की औसतम सैलरी 9 करोड़ है। शीर्ष 10 डायरेक्टर्स का सालाना सैलरी पैकेज 19 करोड़ से अधिक पाया गया।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at






