Joyous News

गूगल ने डूडल के जरिए बनाया वर्गीज कुरियन का बर्थडे

इंटरनेट सर्च गूगल ने भारत में श्वेत क्रांति के जनक रहे वर्गीज कुरियन के 94वें जन्मदिन पर उनको याद करते हुए डूडल बनाया है। इस डूडल में कुरियन को भैंस के साथ दूध की बाल्टी लिये बैठे दिखाया है।

गूगल ने डूडल के जरिए बनाया वर्गीज कुरियन का बर्थडे

भारत में मिल्क मैन के नाम से जाने जाते वर्गीज कुरियन ने ‘ऑपरेशन फ्लड’ के जरिये अमूल डेयरी ब्रांड को घर-घर में अहम भूमिका दिलाई थी।

एक समय ऐसा था कि भारत में दूध की कमी हो गई थी, उस समय कुरियन ने भारत को दूध उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम शुरू किया, और 90 का दशक आते-आते भारत इतना आत्मनिर्भर बन चुका था कि उसने अमेरिका को भी पछाड़ दिया था।

आपको बता दें, 9 सितंबर 2012 को एक बीमारी के चलते कुरियन का निधन हो गया था।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at

info@oneworldnews.com


Back to top button