Joyous News
पहला दिन-रात टेस्ट क्रिकेट मैच, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच

पहले जो 5 दिन का क्रिकेट मैच होता था, अब इसमें बदलाव होने जा रहा है, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच एडीलेड में पहला दिन-रात का टेस्ट मैच खेला जाएगा।

टेस्ट क्रिकेट को 21वीं सदी का रूप देने की कोशिश करने वालों को उम्मीद है कि गुलाबी गेंद का इस्तेमाल करने पर दर्शकों का कौतूहल बढेगा। टी20 क्रिकेट की सफलता को देखते हुए क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने स्टेडियम में अधिक दर्शकों को लाने के लिए दिन रात के टेस्ट क्रिकेट का आयोजन किया है।
क्रिकेट आस्ट्रेलिया के प्रमुख जेम्स सदरलैंड का कहना है कि यदि टेस्ट क्रिकेट को मनोरंजक नही बनाया गया तो, टेस्ट क्रिकेट को खत्म होने से कोई नही बचा सकेगा।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at






