Joyous News
आमिर के समर्थन में बोलीं ‘फराह खान’

अपने बयान से विवादों में घिरे आमिर खान का समर्थन करने आगे आई हैं बॉलीवुड फिल्मकार फराह खान।
फराह ने कहा, “मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि कोई असहिष्णुता नहीं है लेकिन जब कोई अपना दृष्टिकोण रखता है तो सभी लोग उस पर कूद पड़ते हैं और हमला बोल देते हैं, यही असहिष्णुता की परिभाषा है।”

आपको बता दें कि आमिर खान ने अपने एक बयान में कहा था कि उनकी पत्नी किरण ने पहली बार, उनसे कहा है कि वे भारत छोडकर दूसरे देश जाना चाहती है, क्योंकि उनको अपने बच्चों के लिए डर है, कि उनके आसपास कैसा माहौल हो रहा है।
इसी बयान पर आमिर का जम कर विरोध किया जा रहा है।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at






