Joyous News
दिल्ली ऑटो एक्स्पो 2016 में निसान X-Trail होगी लांच

प्रीमियम एसयूवी निसान X-Trail की भारत में एक बार फिर वापसी हो रही है। पहले बताया जा रहा था कि इस साल नंवबर में निसान X-Tail लांच हो सकती है, लेकिन कुछ कारणों की वजह से इसे अब दिल्ली ऑटो एक्स्पो 2016 के दौरान लांच किया जाएगा।
भारत में निसान की पहली गाड़ी X-Trail थी, जिसे 2004 में लॉन्च किया गया था। लेकिन कंपनी ने भारत में 2014 के बाद इसकी बिक्री को बंद कर दी थी।
निसान X-Trail एसयूवी में ऑटो हेड-लैंप, एक्टिव राइड कंट्रोल, LED डे-टाइम रनिंग लैंप, हीटेड डोर मिरर, LED-हेडलाइट, की-लेस इंट्री, पुश बटन स्टार्ट, ऑटोमेटिक वाइपर, डुअल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रिकली पावर्ड फ्रंट सीट, क्रूज़ कंट्रोल, 18-इंच व्हील और लेदर सीट जैसी कई खुबियां दी गई है। जो आपको अपनी ओर खींच सकती है।
बताया जा रहा है कि इस कार की कीमत 30 लाख रूपये के आस-पास हो सकती है।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at







