Joyous News
दीपिका के साथ अपने रिश्तों के बारे में खुल कर बालें रणबीर

बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय जोड़ी दीपिका और रणबीर कपूर पहले एक-दूसरे से काफी प्यार करते थे, लेकिन कुछ कारणों की वजह से उनके बीच दूरियां आ गई थी। दूरियां बेशक आई लेकिन प्यार एक दूसरे के लिए खत्म नही हुआ।
जी हां, इस बात को खुद उन्होंने कबुला हैं। आजकल वे अपनी आने वाली फिल्म तमाशा के प्रमोशन में व्यस्त है। प्रमोशन के दौरान ही रणबीर कपूर ने बातों-बातों में कह डाला कि वे अब भी दीपिका से प्यार करते हैं ।
दिल की बात जुबां पर कैसे लानी है, ये तो कोई रणबीर से सिखे। रणबीर ने कहा, ‘जिस तरह हम घर से बाहर होते हैं तो सैंडविच और बर्गर जैसी चीजें खाते हैं लेकिन घर वापिस आकर दाल-चावल खाकर ही एक सुकून मिलता हैं, ठीक उसी तरह दीपिका के साथ काम करके मुझे वही सुकून मिलता है, दीपिका मेरे लिए घर के बने दाल-चावल की तरह हैं |
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at







