Joyous News
अक्षय की फिल्म एयरलिफ्ट का टीजर लांच

एक्शन कुमार यानि अक्षय कुमार की आगामी फिल्म एयरलिफ्ट का टीजर लांच हो चुका है। टीजर को देखकर ये अनुमान लगाया जा सकता है कि वे दोबारा स्पेशल 26, बेबी और हॉलिडे जैसी शानदार एक्शन फिल्म ले कर आ रहे हैं।
एयरलिफ्ट की कहानी 1990 में हुए इराक-कुवैत युद्ध के दौरान कुवैत में मौजूद भारतीयों के बाहर निकलने पर आधारित है।
इस फिल्म में अक्षय के साथ मुख्य भूमिका में निमरत कौर हैं। निमरत कौर इससे पहले फिल्म ‘लंचबॉक्स’ में काम कर चुकीं हैं। यह फिल्म 22 जनवरी 2016 को सिनेमा घरो मे आ रही है |
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at






